*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशीदल एवं सशक्त नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
बमौरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखरा में जानलेवा हमले के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*प्रकरण में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल मार्गदर्शन एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनखरा में घटित जानलेवा मारपीट एवं तोड़फोड़ के गंभीर प्रकरण में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 दिसंबर 2025 को बमौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनखरा में दो पक्षों के बीच पुरानी रांजिश को लेकर घटित घटना क्रम में फरियादी रवि धाकड की रिपोर्ट पर से आरोपीगण 1. अवधेश धाकड़, 2. संजीव धाकड़, 3. हरिचरण धाकड़, 4. मोहनप्रसाद धाकड़, 5. प्रकाश धाकड़, 6. अभिषेक धाकड़, 7. कैलाश धाकड़, 8. प्रेमनारायण धाकड़, 9. सूरज धाकड़ निवासीगण ग्राम सोनखरा एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 303/25 धारा 191(1), 191(2), 191(3), 296(बी), 329(2), 109(1), 324(4), 49, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक की रात्रि में ही 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए जिनकी तलाश में सघन दबिशें दी जा रही हैं ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयासों के क्रम में गत दिनांक 04 फरवरी 2026 को प्रकरण में ज्ञात आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर बमोरी थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू पुत्र इमरतलाल प्रजापति उम्र 38 साल निवासी ग्राम ऊमरी थाना म्याना को और गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिकरवार एवं आरक्षक गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





