*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत एवं गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही*
मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को मृगवास थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 27 जनवरी 2026 को बालिका के पिता द्वारा मृगवास थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 16/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु लगातार दिए जा रहे निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । अपहृता की तलाश के क्रम में आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को बालिका के संबंध में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल चौबे, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि जगदीश जाटव, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक अमर सिंह रावत, आरक्षक रवि चौहान, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विकास राठौर एवं महिला आरक्षक उमा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।




