कलेक्टर श्री कन्याल की पहल : अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन पर सख्ती, जुर्माना व जागरूकता

कलेक्टर श्री कन्याल की पहल : अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन पर सख्ती, जुर्माना व जागरूकता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ, साफ एवं तंबाकू-मुक्त बनाए रखने तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रति शुक्रवार कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा अस्पताल प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा एसडीएम सुश्री शिवानी पांडे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी के साथ साप्ताहिक रूप से जिला चिकित्सालय परिसर का भ्रमण कर तंबाकू सेवन करने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं स्वच्छ अस्पताल अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू/बीड़ी का सेवन करते पाए गए 18 व्यक्तियों पर कुल ₹1900 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी द्वारा अस्पताल परिसर में स्थित कैंटीन संचालक को सख्त निर्देश दिए गए। शिकायत प्राप्त होने पर कैंटीन की तलाशी ली गई, जिसमें कैंटीन में कार्यरत एक कर्मचारी को तंबाकू सेवन करते पाया गया, जिस पर नियमानुसार जुर्माना की कार्यवाही की गई। साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू छोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रभारी सिविल सर्जन) के साथ बैठक कर अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आज की कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी के साथ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह, नमिता खादीकर, वर्षा माकोड़े, शैलेश सिंह, मुरारी लाल, आदिल खान, दीपक, राजेश, मोनू जाटव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग। विजय कुमार जैन ने रुठियाई स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। राघौगढ़ 18 फरवरी। सांसद प्रतिनिधि एवं…

    किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी

    बजट प्रतिक्रिया। किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी Bhopal – प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *