फतेहगढ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सतर्क कार्यवाही

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर लगातार प्रहार*

फतेहगढ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सतर्क कार्यवाही

*57 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्‍करों के विरूद्ध लगातार कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कच्ची शराब बेचने की फिराक में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।

आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को फतेहगढ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि ग्राम रामपुर-सेनवोर्ड रोड़ स्थित अम्बाराम चक गांव में नहर की पुलिया पर एक व्‍यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में बैठा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ़ थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत अम्बाराम चक में मुखबिर की बताई जगह नहर की पुलिया के पास पहुंचकर देखा तो जहां पर संदिग्ध व्यक्ति दो केनों के साथ बैठा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही केनें छोड़कर वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम देवा उर्फ देवू पुत्र रूकमा भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम अम्बाराम चक थाना फतेहगढ़ जिला गुना का बताया । जिसके पास मौजूद कैनों को चेक करने पर उनमें हाथ भट्टी की बनी कुल 57 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ थाने में अपराध क्रमांक 23/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

अवैध शराब के विरुद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, आरक्षक आरक्षक सुनील असैया, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक कांजराज एवं महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

  • Related Posts

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग। विजय कुमार जैन ने रुठियाई स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। राघौगढ़ 18 फरवरी। सांसद प्रतिनिधि एवं…

    किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी

    बजट प्रतिक्रिया। किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी Bhopal – प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *