संप्रेक्षण गृह गुना में विश्व कैंसर दिवस पर बालकों को किया गया जागरूक

संप्रेक्षण गृह गुना में विश्व कैंसर दिवस पर बालकों को किया गया जागरूक
गुना
कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में आज संप्रेक्षण गृह गुना में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री अवधेश अवस्थी द्वारा किया गया। श्री अवस्‍थी द्वारा विश्व कैंसर दिवस के बारे मे विस्‍तृत जानकारी देते हुये बताया कि इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम, पहचान और इलाज को बढ़ावा देना है। का
र्यक्रम में श्री आशीष रघुवंशी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी द्वारा संप्रेक्षण गृह गुना में निवासरत बालकों को बताया कि – कैंसर दुनिया भर में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। तंबाकू और शराब का सेवन कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। कैंसर के शुरुआती लक्षणों में – असामान्य रक्तस्राव, गांठ या सूजन, और वजन में अचानक कमी होना शामिल है।
कार्यक्रम में श्री बाबू सिंह राजपूत सहा. ग्रेड 2 द्वारा बालकों को कैंसर से बचाव के तरीके बताए जिसमें प्रमुख रूप से – स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करना, तंबाकू और शराब का सेवन बंद करना, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना- और कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना। इस अवसर पर निवासरत बालकों ने भी अपने विचार प्रकट किए और सभी बालकों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। उक्‍त कार्यक्रम में हॉउस मास्‍टर मानसिंह चौहान, श्री मनोज भार्गव, जय रघुवंशी, पीयूष बारेला सहित समस्‍त स्‍टॉफ उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग

    रुठियाई जंक्शन पर रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग। विजय कुमार जैन ने रुठियाई स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। राघौगढ़ 18 फरवरी। सांसद प्रतिनिधि एवं…

    किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी

    बजट प्रतिक्रिया। किसानों,नारी शक्ति,नौजवानों आदि से किए गए चुनावी वादों को बजट में नही मिला स्थान……….. सुरेन्द्र चौधरी Bhopal – प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *