कलेक्टर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में नियुक्ति पत्र प्रदान
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत दो प्रकरणों में पात्र आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अनुकंपा नियुक्ति के तहत राजस्व विभाग अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर श्री दिलीप धाकड़, पिता स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार धाकड़ एवं सुश्री किरण बाथम, पिता स्वर्गीय श्री गणेश राम बाथम को भू-संसाधन प्रबंधन जिला कार्यालय, गुना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया एवं प्रभारी तहसीलदार श्रीमती हेमा राजपूत उपस्थित रहे।





