कलेक्टर ने संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में सहभागिता कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

कलेक्टर ने संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित
हॉकी टूर्नामेंट में सहभागिता कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
गुना
संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित 33वें अखिल भारतीय स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण हॉकी टूर्नामेंट के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने उपस्थित होकर टूर्नामेंट में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर उन्होंने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, टीम भावना और अनुशासन विकसित करते हैं, जो समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, श्री अब्दुल हकीम गाजी, श्री मेहरबान सिंह धाकड़, श्री अनिल नायक, श्री सूर्यकांत जगताप, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री जितेंद्र सिंह, श्री रविंद्र रघुवंशी, श्री शेखर वशिष्ट, श्री बृजेश दुबे, श्री सुनील अग्रवाल, श्रीमती रजनी शर्मा, श्री भानु प्रताप सिंह, श्री ओम प्रकाश शर्मा सहित एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी, तहसीलदार श्री जी.एस. बैरवा एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केंट थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग फडों पर जुआ खेल रहे कुल 15 जुआरियों पर कार्यवाही

    *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में जुआ/सट्टा के विरुद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार* केंट थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग फडों पर जुआ खेल रहे कुल 15 जुआरियों…

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 17 फरवरी को बमोरी में

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 17 फरवरी को बमोरी में गुना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 फरवरी 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *